Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Form | Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Bihar / मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना [फॉर्म] बिहार :- बिहार सरकार ने बिहार की गरीब लड़कियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की है। कन्या उत्थान योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक तौर पर शक्तिशाली बनाना है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत लड़कियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जाएगा | इसके साथ ही योजना के संचालन से प्रदेश की कन्याओं का जीवन में सुधार होगा | साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी |
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार का उद्देश्य बालिका शिशु मृत्यु दर को कम करना, कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, निबंधन और संपूर्ण टीकाकरण को प्रोत्साहित करना, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना, लिंग अनुपात में वृद्धि लाना, कन्याओं के जन्म, बाल विवाह को रोकना और प्रजनन दर में कमी लाना भी शामिल है। बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत जन्म से लेकर स्नातक शिक्षा प्राप्त करने तक प्रदेश सरकार द्वारा ₹54100 की धनराशि प्रोत्साहन के रूप में प्रदान किया जाएगा |सरकार ने अपनी बैठक में 12वीं पास करने वाली हर लड़की को 10 हजार रुपये देगी। और साथ ही स्नातक करने पर बालिका को 25 हजार रुपये दिए जाएगे।
Bihar Mukhyamantri Kanya Utthhan Yojana
- बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत अविवाहित लड़कियों को 10 हजार रुपये और ग्रेजुएट पास लड़कियों को 25 हजार रुपये दिये जायेंगे| मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में किसी जाति, संप्रदाय और धर्म की कन्या के जन्म लेने पर दो हजार रुपये उसके अभिभावक के बैंक खाते में दिये जायेंगे|
- इसके अलावा कन्या के एक वर्ष होने पर उसका आधार कार्ड बनवा लेने पर एक हजार रुपये खाते में ट्रांसफर होंगे| बच्ची की उम्र दो वर्ष होने और टीकाकरण पूर्ण करा लेने पर फिर दो हजार रुपये अभिभावक के खाते में चले जायेंगे| इस तरह दो वर्ष होने तक अभिभावक के खाते में पांच हजार रुपये ट्रांसफर हो जायेंगे|
- लड़की अविवाहित रहते हुए इंटर पास कर लेती है, तो उसे 10 हजार रुपये दिये जायेंगे और स्नातक होने पर 25 हजार रुपये मिलेंगे|
संख्या | कब मिलेंगे पैसे | कितने मिलेंगे पैसे |
1 | बच्ची के जन्म होने | 2000 रुपए दिए जाएंगे |
2 | एक वर्ष का होने पर | 1000 रुपए दिए जाएंगे |
3 | बच्ची का टीकाकरण होने पर | 2000 रुपए दिए जाएंगे |
4 | सैनेटरी नैपकिन के लिए | 300 रुपए |
5 | 12 क्लास पास करने पर | 10000 रुपए दिए जाएंगे |
6 | स्नातक डिग्री हासिल करने पर | 25000 रुपए दिए जाएगें |
Benefits of Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Bihar | बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभ:
- राज्य में महिला-पुरुष के अंतर को कम करना और लिंग भेद को कम करना है|
- बिहार में शिशु मृत्यु दर खासकर बालिका मृत्यु दर को कम करना है|
- राज्य में शिशु मृत्यु दर 38 है, जिसमें बालक की दर 31 और बालिकाओं की दर 46 है|
- बिहार में लड़कियों का जीवन स्तर से ऊपर उठेगा |
- कोई भी मां-बाप अब लड़कियों को अपने ऊपर बोझ नहीं समझेगा |
- इससे हर एक लड़की की आर्थिक मदद की होगी |
- लड़की आगे अपनी पढ़ाई को भी जारी रख सकती है|
Documents/Eligibilty required for Bihar Kanya Utthan Yojana | बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए जरूरी कागजात व पात्रता :
- आधार कार्ड
- वोटर ID कार्ड
- बैंक की खाता कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- इस योजना का लाभ केवल बिहार के निवासियों को ही मिलेगा।
- यह योजना परिवार के दो बच्चों तक ही सीमित होगी।
- लाभार्थी के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
- लाभार्थी के पास बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।
- लड़की के घर का कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी नहीं करता हो।
- यदि लड़की 10000/- रुपये की आर्थिक मदद लेना चाहती है तो उस को 10th क्लास की मार्क शीट देना अनिवार्य है।
- यदि लड़की 12000/- रुपये की आर्थिक मदद लेना चाहती है तो उस को 12th क्लास की मार्क शीट देना अनिवार्य है।
Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Online Apply | बिहार कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन:
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको आपको सबसे पहले सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा या यहाँ पर दिए गए वेबसाइट पर क्लिक करना होगा|( Coming Soon)
वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपको बिहार कन्या उत्थान योजना के लिए एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा |
इस एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें |
पूछी गई जानकारी सही भरे|
अब समिट बटन पर क्लिक करें|
इस प्रकार से आपका बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन हो जाएगा और जल्दी ही राशि आपके खाते में पहुंच जाएगी|
NOTE: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत आवेदन सभी जातियों की किसी भी श्रेणी से उतीर्ण छात्राएं अपने विद्यालय या कॉलेज के माध्यम से जमा करायेंगी. इन आवेदनों के आधार पर संस्थान अंतिम सूची तैयार कर जिला शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कार्यालय में भेजेंगे. इसके बाद राशि छात्राओं के बैंक खातों में भेजी जायेगी.
12वीं उतीर्ण छात्राओं के आवेदनों के सत्यापन करते हुए विद्यालय सूची तैयार कर लेंगे और इन छात्राओं की सूची विभाग को भेज दे देंगे। इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रा अविवाहित होनी चाहिए।
Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Application Form Download
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार के लिए एप्लीकेशन फॉर्म आपको नीचे दिया गया है आप डाउनलोड करके अप्लाई कर सकते हैं।
[pdf-embedder url=”https://www.pradhanmantriagreement.in/wp-content/uploads/2018/12/Bihar-Kanya-Utthan-Application-Form-Download.pdf” title=”Bihar Kanya Utthan Application Form Download”]
sir meri beti 2019 me inter pass ki hai, MMKUY ka application College nahi le raha hai. College ks kahna hai ki ham logo ke pass koi departmental order nahi aaya hai.